लॉकडाउन में ग्राहक बनकर दुकान पहुंची SDM.. तो दुकानदार ने शटर के पीछे से कहा क्या चाहिए..SDM ने कहा आपका चलान चाहिए
Sironj SDM Anjali Shah reached the shop as a customer :


विदिशाा (Vidisha)। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है और इस लॉकडाउन में दुकान से लेकर सभी चीजें बंद है। तो वही कुछ लोग इस लॉकडाउन में भी अपने बाजों से बाज नहीं आ रहे हैं और लॉकडाउन में चोरी छिपे व्यापार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें– Today 22 May horoscope : जानिए आज कैसे रहेगा आपका दिन
इसी कड़ी में लॉकडाउन में दुकान खोलकर चोरी चुपके सामान बेचना व्यापारियों को महंगा पड़ गया। जैसे ही इसकी भनक सिरोंज एसडीएम अंजलि शाह (Sironj SDM Anjali Shah) को लगी वो अपनी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर सवार होकर संकरी गलियों में हकीकत का पता लगाने निकल गईं। संकरी गलियों और मुख्य बाजार मे जाकर खुद उन्होंने 8 दुकानें सील कराई।
इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ में SEX RACKET : कोतवाली ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला और पुरुष संदिग्ध हालत में गिरफ्तार
पहले तो SDM ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचती हैं और जैसे ही दुकानदार उन्हें ग्राहक समझने की गलती करता है और शटर के पीछे से ये पूछ बैठता है कि मैडम आपको क्या चाहिए बस उसी समय आवाज आती है कि मुझे कुछ नहीं चाहिए आपका चलान बनाने आई हूं।

