April 18, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज सामने आएं कोरोना के सबसे कम आंकड़े, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 4,328 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। वही 9,631 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। और 103 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

आज सबसे ज्यादा मरीज सरगुजा से 390 से मिले है। बलरामपुर से 345 मरीजों की पुष्टि हुई। इसी तरह दुर्ग से 140, राजनांदगांव से 55, बालोद से 127, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 66, रायपुर से 260, धमतरी से 97, बलौदा बाजार से 199, महासमुंद से 125, गरियाबंद से 76, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 283, कोरबा से 182, जांजगीर- चाम्पा से 315, मुंगेली से 115, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 155, कोरिया से 302, सूरजपुर से 187, जशपुर से 219, बस्तर से 116, कोंडागांव से 83, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 40, कांकेर से 115, नारायणपुर से 37, बीजापुर से 29, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल


You may have missed