June 3, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : खुशखबरी! CG में कम हुए कोरोना के आंकड़े..देखें आज कितने मरीजों की हुई पुष्टि

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्त्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 3,306 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। और 7,232 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वहीं 92 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज सूरजपुर में मिले हैं। सूरजपुर में 272, कोरिया में 254, जशपुर में 238, सरगुजा में 210, रायगढ़ में 216 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर में आज 152 मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में भी कोरोना की रफ्तार कम हुई है। दुर्ग में आज 97 मरीज मिले हैं। राजनांदगांव से 50, बालोद से 69, बेमेतरा से 60, कबीरधाम से 45, धमतरी से 69, बलौदा बाजार से 155, महासमुंद से 104, गरियाबंद से 75, बिलासपुर से 89, कोरबा से 81, जांजगीर- चाम्पा से 225, मुंगेली से 147, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 86, बलरामपुर से 179, बस्तर से 115, कोंडागांव से 93, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 8, कांकेर से 84, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 52, अन्य राज्य से 05 मरीज शामिल है ।


You may have missed