BIG NEWS : शादी के बाद दुल्हा और दुल्हन ने थाने में गुजारी पहली रात, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
आगरा। शादी के बाद हुआ कुछ ऐसा की दूल्हा और दुल्हन को बितानी पड़ी ठाणे में पहली रात। दरअसल अहमदाबाद से आगरा के फेतहपुर सीकरी आई एक बारात को शादी के बाद दुल्हन को लेकर घर नहीं बल्कि सीधे थाना पहुंचना पड़ गया। दुल्हा और दुल्हन ने शादी के बाद पहली रात थाने में गुजारी। दरअसल बारात में आए कुछ लोगों ने शराब पीकर ट्रेन में बहुत हुडदंग मचाया इतना ही नहीं बारातियों ने ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के अलावा जीआरपी के जवानों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की।


बरातियों ने छीन लिए जीआरपी के जवानों के हथियार–
हद तो तब हो गई जब नशे में धुत लोगों ने जीआरपी के जवानों के हथियार छीन लिए बाद में एक्शन में आई जीआरपी ने हुड़दंगी बारातियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दूल्हा और दुल्हन को भी पकड़कर थाने में बिठा दिया।
जीआरपी सीओ कल्पना सोलंकी ने बताया कि अहमदाबाद से एक बारात आगरा के फतेहपुर सीकरी आई थी। रविवार रात को बारात ट्रेन से वापस फतेहपुर सीकरी से अहमदाबाद जा रही थी। ट्रेन में सवार बारातियों ने रात 12 बजे के बाद शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया। शराब में धुत बारातियों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से मारपीट की। यात्रियों ने जब इसकी सूचना जीआरपी को दी। तो जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे।

