June 3, 2026

BIG NEWS : अभिनेता सलमान खान ने इस अभिनेता के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि केस, फिल्म राधे की छवि खराब करने का आरोप

IMG_20210526_112344

Actor Salman Khan files case against KRK :


मुंबई। बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों एक अलग ही उथल पुथल मची हुई है। दरअसल कई अभिनेत्री और अभिनेता अपनी पोस्ट की वजह से विवादो में घिरे नजर आ रहे है। इसी कड़ी के अब अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan) ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘राधे’ (Radhe Your most wanted Bhai) की समीक्षा को लेकर अभिनेता कमाल आर खान (KRK) के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की है।

सलमान (Salman Khan) की कानूनी टीम ने सोमवार को शिकायत के संबंध में कमाल खान को कानूनी नोटिस भेजा। कमाल खान ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी है।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1397181935370260485?s=19

उन्होंने ट्वीट किया, ”सलमान खान (Actor Salman Khan) ने राधे (Radhe) की समीक्षा के लिये मेरे खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है।

नोटिस के अनुसार, सलमान खान (Actor Salman Khan) की लीगल टीम बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिये अपील करेगी।”


You may have missed