Lunar Eclipse Chandra Grahan 2021 : आज भारत के इन शहरों में और इतने बजे दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
Lunar Eclipse Chandra Grahan 2021 : साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 26 मई, 2021, बुधवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन संपूर्ण भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। दोपहर का समय होने की वजह से संपूर्ण भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। भारत के कुछ शहरों में ही चंद्रग्रहण दिखाई देगा, वो भी कुछ समय के लिए। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 2 मिनट की है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है।


Lunar Eclipse Chandra Grahan 2021 : इन स्थानों पर दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
पूर्वी एशिया
प्रशांत महासागर
अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया
Lunar Eclipse Chandra Grahan 2021 : भारत में दिखेगा उपछाया चंद्र ग्रहण
पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों मे ये उपछाया चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। उपछाया चंद्र ग्रहण होने की वजह से भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Lunar Eclipse Chandra Grahan 2021 : भारतीय शहरों में चंद्रोदय :
अगरतला 18 06 17
आइजोल 17 59 24
कोलकाता 18 15 08
चेरापूंजी 18 06 17
कूचबिहार 18 18 05
डायमंडहार्बर 18 15 08
दीघा 18 16 07
गुवाहाटी 18 09 14
इंफाल 17 56 27
ईटानगर 18 02 21
कोहिमा 17 57 26
लुमडिंग 18 01 22
मालदा 18 21 02
उत्तर लखीमपुर 18 00 23
पारादीप 18 18 05
पासीघाट 17 57 26
पोर्ट ब्लेयर 17 38 45
पुरी 18 21 02
शिलांग 18 06 17
सिबसागर 17 58 25
सिलचर 18 01 22

