कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी! CG में आज कोरोना के आंकड़े 3 हजार से भी कम
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज 2829 मरीज मिले हैं, जबकि 5097 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 53480 रह गये हैं।
पिछले 24 घंटे में 56 मौतें हुई है। जिलेवार कोरोना के आंकड़े आज भी सरगुजा में सबसे ज्यादा है। सरगुजा में 240 कोरोना के मरीज मिले हैं, जबकि बलरामपुर में 201 और सूरजपुर में 202 मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 102 नये मरीज मिले हैं, जबकि रायगढ़ में 216, जांजगीर में 178 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 32, बालोद से 92, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 48, धमतरी से 101, बलौदा बाजार से 137, महासमुंद से 101, गरियाबंद से 44, बिलासपुर से 85, कोरबा से 106, मुंगेली से 128, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 49, कोरिया से 210, जशपुर से 162, बस्तर से 86, कोंडागांव से 63, दंतेवाड़ा से 54, सुकमा से 28, कांकेर से 38, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 24, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है।
आज 2,829 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 5,097 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/XAvstKS6Uk
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 26, 2021

