April 29, 2026

BIG NEWS: युवक को शराब और गांजा पिलाकर बदमाशों ने की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

MAUTT

दुर्ग। लॉकडाउन खुलते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए। दुर्ग में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने एक युवक को शराब और गांजा पिलाकर बेरहमी से हत्या कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच के आसपास की है। ग्राम बघेरा निवासी मृतक निलेश सोनवानी 26 वर्ष रसमड़ा में काम करता था और नशे का आदि था। वह सुबह घर से बिना बताए निकाला। जिसके बाद सिलोदा खार के पास उसकी खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस को मौके पर गांजा और चीलम मिला है।

पुलिस ने बताया कि मौका-ए-वारदात को देखने से यह प्रतीत होता है कि आपस में दोस्तों ने मिलकर शराब और गांजा पीया होगा। इसके बाद किसी बात को लेकर उन में विवाद हो गया। जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिए है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया कि गांजा और शराब के नशे में युवक की गला घोंटकर हत्या की है। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो चेहरे पर सीमेंट का पोल पटक कर चेहरा को बिगाड़ दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

टीआई ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम आई थी। डॉग घटना स्थल से सूंघते हुए करीब 5 किलोमीटर तक गया। इसके बाद वह लौट आया। लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं आया। इधर फॉरेसिंक एक्सपर्ट के मुताबिक हत्यारों ने युवक का पहले गला दबाया। इसके बाद उसके चेहरे पर सीमेंट पोल का टुकड़ा पटककर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।


You may have missed