कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में आज कोरोना के आंकड़े हुए 3 हजार से भी कम..देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज जहां 2840 नये मरीज मिले, तो वहीं 67 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में मरीजों की संख्या में जरूर कमी देखी जा रही है, लेकिन मौत के आंकड़े नहीं घट रहे हैं, प्रदेश सरकार के लिए ये चिंता की बात है। छत्तीसगढ़ में आज 4961 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।
सरगुजा में आज फिर सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। सरगुजा में 260 नये केस आये हैं, जबकि सूरजपुर में 222, रायपुर में 140, रायगढ़ में 168 मरीज मिले हैं।दुर्ग से 56, राजनांदगांव से 40, बालोद से 62, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 40, धमतरी से 110, बलौदा बाजार से 140, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 66, बिलासपुर से 63, कोरबा से 143, जांजगीर- चाम्पा से 155, मुंगेली से 157, जीपीएम से 66, कोरिया से 152, बलरामपुर से 151, जशपुर से 170, बस्तर से 125, कोंडागांव से 57, दंतेवाड़ा से 55, सुकमा से 33, कांकेर से 49, नारायणपुर से 23, बीजापुर से 56, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है।


