May 1, 2026

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : देसी के बाद अब खुल सकती है अंग्रेजी शराब की भी दुकानें

ang

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी संकेत दिये है कि 31 मई के बाद प्रदेश में अंग्रेजी शराब दुकानों को भी खोलने का विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि देसी और अंग्रेजी शराब दुकान एक साथ खोले जाने के बाद भीड़ जुटने की ज्यादा संभावना थी, इसलिए ये निर्णय लिया गया कि पहले सिर्फ देसी शराब की दुकानें ही खोली जायेगी।


31 मई के बाद अंग्रेजी शराब दुकानों को लेकर विचार किया जा सकता है। अभी विदेशी शराब ऑनलाइन के माध्यम से बेचीं जा रही है लेकिन जल्द ही ये दुकानों से भी मिलने लगेगी। वहीं शराब दुकानों में भीड़ न हो इसके लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश भी दिए जा रहे हैं।


You may have missed