बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के शादी समारोह में नहीं हो सकेंगे शामिल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से भी अनलॉक का आदेश जारी कर दिया गया। जारी आदेश के अनुसार शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा। बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के शादी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। शादी में 50 और अंतियोष्ठि और दशगात्र में 20 लोग ही मौजूद हो सकेंगे। सरगुजा जिले में मंगलवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। जिले में मंगलवार को सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं की दुकानें खुलेगी। इस दौरान सुपर बाजार, पार्लर, सैलून भी खुले रहेंगे। दुकानदार और दुकान के कर्मचारियों को समय-समय पर कोरोना टेस्ट कराना होगा।




