पत्नी ने काट दिए पति के प्राइवेट पार्ट..काफी मशक्कत से डॉक्टरों ने जोड़ा उसका प्राइवेट पार्ट
वियतनाम। वियतनाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट कैंची से काट दिया, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका पति महिलाओं में लोकप्रिय था। इसी बात की जलन से महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। हालांकि इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद अपने पति को अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों से प्राइवेट पार्ट को फिर से जोड़ने की बात कहने लगी।


पढ़िए पूरी खबर–
चोरे अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर गुयेन थान तुआन ने मामले को लेकर बताया कि युवक के प्राइवेट पार्ट को जोड़ने के लिए उसे और उसकी टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। प्राइवेट पार्ट को कैंची से काटा गया था, इसलिए पहले पीड़ित के घाव का इलाज करना पड़ा और संक्रमण से बचने के लिए उसके कटे हुए हिस्से को अच्छी तरह से धोना पड़ा। घटना के करीब 10 दिन बाद युवक के प्राइवेट पार्ट को फिर से सर्जरी कर जोड़ा गया।
वहीं, पीड़ित ने अखबार को बताया कि मुझे अच्छा लग रहा है, अब मैं चल सकता हूं और सामान्य रूप से खा सकता हूं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर इसलिए हुई, क्योंकि पत्नी को अन्य महिलाओं के साथ अपने पति की लोकप्रियता से जलन थी।

