रिश्ता शर्मसार : भतीजे ने पीपीई-किट पहन नदी में फेंक दी चाचा की लाश, देखें वीडियो
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में राप्ती नदी में कोविड संक्रमित एक व्यक्ति का शव फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ विजय बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि राप्ती नदी में फेंका जा रहा शव सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले प्रेमनाथ मिश्र का है। डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 25 मई को कोरोना संक्रमित होने पर प्रेमनाथ मिश्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 28 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
#Balrampur– पीपीई किट पहने दो युवकों द्वारा राप्ती नदी पुल से नदी में शव फेंकते वायरल वीडियो के सम्बंध में सीएमओ डॉ वीबी सिंह की बाईट @Uppolice @AdgGkr @dgpup @AwasthiAwanishK @CMOfficeUP @InfoDeptUP @myogiadityanath @bstvlive @IndiaToday @News18UP @htTweets @hemantkutiyal pic.twitter.com/ZXGyBnAstm
— BALRAMPUR POLICE (@balrampurpolice) May 30, 2021
सीएमओ ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रेमनाथ मिश्र के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो में शव को राप्ती नदी में फेकते हुए देखा गया है और इस संबंध में कोतवाली नगर में मामला दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।
पता चला कि एल-टू अस्पताल में भर्ती वृद्ध की देर शाम मौत हुई थी। शनिवार दोपहर उसका भतीजा अंत्येष्टि के लिए ले गया था। सीएमओ की तहरीर पर मृतक के भतीजे व एक अन्य के विरुद्ध महामारी अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक कोरोना पॉजिटिव का शव पुल से राप्ती नदी में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।#UttarPradesh pic.twitter.com/EhZyVp4b3t
— Hindustan (@Live_Hindustan) May 30, 2021
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीएमओ ने बताया कि मनकौरा काशीराम निवासी संजय शुक्ला व एक अन्य के विरुद्ध शनिवार देर रात कोतवाली देहात में महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन ऐक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

