June 4, 2026

CG NEWS: आबकारी सहायक आयुक्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

fansi

Assistant Commissioner of Excise Department commits suicide by hanging:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त आज अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फांसी लगाने से पहले सहायक आयुक्त ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। विभाग को मामले की जानकारी उस समय हुई जब टीपी भूसाखरे का ड्रायवर उन्हें लेने घर गया था। इसके बाद मामले की जानकारी सरकन्डा पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने टीपी भूसाखरे का शव फांसी से उतारा।


आबकारी सहायक आयुक्त टीपी भूखाखरे ने घर में फांसी लगाकर कर लिया है। मामले की जानकारी सुबह करीब 11 बजे हुई। टीपी भूसाखरे आज रिटायर्ड होने वाले थे। विभाग में उनके लिए विदाई कार्यक्रम का भी आयोजन था।

रोज की तरह सहायक आयुक्त का ड्रायवर भूसाखरे को लेने उनके घर गुलाबनगर मोपका गया। ड्रायवर ने दरवाजा खटखटाया..लेकिन अन्दर से दरवाजा नहीं खुला। करीब एक घण्टे के बाद मामले की जानकारी ड्रायवर ने विभाग प्रमुख को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अन्दर घुसी। लेकिन नजारा कभी डरावना सामने आया। टीपी भूसाखरे पंखे के सहारे फांसी पर लटके मिले।

छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में भूसाखरे ने लिखा है कि आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। वह अपने शारीरिक परेशानियों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। फिलहाल सरकन्डा पुलिस मामले में जांचपड़ताल कर रही है।

जानकारी देते चलें कि आज ही सहायक आयुक्त टीपी भूसाखरे रिटायर्ड होने वाले थे। इसलिए विभाग में उनके लिए विदाई सम्मान का आयोजन किया गया था। परिवार रायपुर में रहता है। पुलिस और विभाग की तरफ से परिवार को जानकारी भेज दी गयी है।


You may have missed