BIG NEWS : आम बिनने गए दो बच्चे हुए आकाशीय बिजली के शिकार, चपेट में आने से दोनों की मौत
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां आम बिनने गए दो बच्चों पर आकाशीय बिजली आ गिरी. जिसकी चपेट में आने से दोनो की मौत हो गई है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत तोरफा गांव के रहने वाले दोनों बच्चे आम बीनने गए हुए थे। इसी दौरान शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों बच्चे पेड़ के नीचे छिप गए।
तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके के लिए पहुंची रघुनाथनगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

