April 18, 2026

प्रेमिका को गिफ्ट देने के बाद पकड़ा गया आशिक, घरवालों ने की जमकर पिटाई, बाल काटकर जूतों की माला भी पहनाई

IMG_20210601_072624

जबलपुर। प्रेमी युगल अपने हरकतों के चलते अक्सर चर्चाओं में बने रहते है। इसी तरह एक मामला जबलपुर से सामने आया है. यहां एक युवक को अपने प्रेमिका को गिफ्ट देना उस वक्त भारी पड़ गया जब घरवालों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी फिर बाल काटकर पहनाया गया जूतों का माला। वही अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।


पढ़िए पूरी खबर
दरअसल यह पूरा मामला जबलपुर के चरगंवा इलाके का है यहां, राजकुमार नाम के इस युवक ने अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए उसे मोबाइल गिफ्ट कर दिया। लेकिन बात होने से पहले बात बिगड़ गई। घरवालों को इस बात का पता चला और उन्होंने लड़के को घर बुलाकर जमकर पीटा।

 

उसके बाल काट डाले और इतने पर भी मन नहीं भरा, तो दोस्त के साथ गले में जूते-चप्पल की माला पहना दी। शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए आरोपी शिवकुमार यादव, नन्हे यादव, घनश्याम यादव और पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed