May 3, 2026

बड़ी राहत: गैस सिलेंडर की कीमतों में आई भारी गिरावट

gaiss

Huge fall in the prices of gas cylinders:

नई दिल्ली: पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत दी है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 123 रुपए सस्ता हुआ है। घरेलू सिलिंडर अभी पुराने दाम पर ही मिलेगा, जिसकी पहले से ही आसमान छूती कीमत 809 रुपए प्रति सिलिंडर पर है।


बता दें, तेल कंपनियों ने अप्रैल महीने में 14.2 किग्रा रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपए की कटौती की थी। मई में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किग्रा रसोई गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस सिलिंडर की दिल्ली में कीमत 809 रुपए, कोलकाता में 835 रुपए, मुंबई में 809 रुपए और चेन्नई में 825 रुपए है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 123 रुपए की कटौती की गई है। इसके बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 1473.5 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में इस सिलिंडर का दाम 123 रुपए घटकर 1544.5 रुपए, मुंबई में 122.5 रुपए कम होकर 1422.5 रुपए और चेन्नई में 122.5 रुपए गिरकर 1603 रुपए हो गया।


You may have missed