April 29, 2026

बारिश ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी

badal1

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) चल सकती है।


 

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण तथा गोवा, तेलंगाना और केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्व भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

 

वहीं, लक्षद्वीप, शेष केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

 

3 जून को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) की संभावना है। झारखंड, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के चलने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।


You may have missed