April 18, 2026

watch video : शादी के मंडप में दुल्हन ने चलाई दाय-दाय गोली, और फिर दूल्हे को…

day

In the wedding pavilion, the bride fired before she reached the stage:

प्रतापगढ़: आजकल शादी में हर्ष फायरिंग की घटनाओं में काफी इजाफा देखने मिल रहा है। खुशी के मौके पर अपने रजवाड़े ठाठ दिखाने तथा लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए हर्ष फायरिंग करना मानो आम हो गया है। ऐसा ही हर्ष फायरिंग का एक और किस्सा यूपी प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के पास एक गाँव में सामने आया था। जहां शादी के मंडप में दुल्हन ने स्टेज पर चढ़ने से पहले तो फायरिंग की और उसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाई।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की किस तरह जब लाल जोड़े में सजी दुल्हन जब स्टेज पर चढ़ रही थी। तभी उसके हाथ में किसी ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने भी बड़े ताव से स्टेज पर चढ़ने के पहले रिवाल्वर से फायरिंग की और उसके बाद वरमाला पहनाई। दुल्हन के गोली चलाते ही आसपास मौजूद लोगों ने तालियाना बजाकर अपनी खुशी जताई।

बता दे की यह घटना जेठवारा थाने से तीन किलोमीटर दूर एक गाँव में हुई थी। जहां दुल्हन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी। हालांकि थाने के एसओ संजय पांडेय ने शादी में किसी भी तरह की हर्ष फायरिंग की जानकारी से इंकार कर दिया है। आगे उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना हुई भी है तो रिवाल्वर का लाइसेन्स निरस्त करने कि कार्यवाही कि जाएगी


You may have missed