June 3, 2026

ब्रेकिंग: प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी! आज 2 हजार से भी नीचे हुआ कोरोना का आंकड़ा.. मौत के आंकड़ों में भी भारी गिरावट

coco

रायपुर। रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज 1886 कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि मौत का आंकड़ा आज 29 रहा है। प्रदेश में मरीजों की तुलना में 4471 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 33127 रह गयी है।

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में कोरोना पूरी तरह से कंट्रोल में दिख रहा है। प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में कोरोना अब दहाई के आंकड़ों तक सीमित हो गया है, जबकि 7 जिलों में आंकड़ा 100 से ज्यादा है। प्रदेश में आज सबसे ज्यादा रायगढ़ में 177 मरीज मिले हैं, जबकि सूरजपुर और सरगुजा में 126-126 मरीज मिले हैं। बस्तर में 106, जशपुर में 117, जांजगीर में 125 और बलौदाबाजार में 103 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 29, राजनांदगांव से 32, बालोद से 43, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 18, रायपुर से 82, धमतरी से 70, महासमुंद से 54, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 37, कोरबा से 83, मुंगेली से 39, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 21, कोरिया से 77, सूरजपुर से 126, बलरामपुर से 98, दंतेवाड़ा से 52, सुकमा से 55, कांकेर से 21, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 36, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है


You may have missed