June 4, 2026

जूही चावला की 5G टेक्नोलॉजी याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील ने गाया जूही की फिल्म का गाना..फिर भड़के जज ने किया कुछ ऐसा

IMG_20210602_211712

दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) ने 5G वायरलेस नेटवर्क के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई। अभिनेत्री ने 5G के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। वही दिल्ली हाईकोर्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) की 5जी टेक्नोलॉजी को चुनौती देनेवाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान एक अजीब वाकया हुआ। इस दौरान एक वकील जूही चावला (Juhi Chawla) की फिल्म से जुड़ा एक गाना गुनगुनाते हुए सुने गए। इसके बाद कोर्ट ने उस वकील को अपनी आवाज बंद करने को कहा।


इस बीच. जैसे ही जूही चावला (Juhi Chawla) की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि अभी 5जी की शुरुआत नहीं हो रही, लेकिन इसको लेकर ट्रायल शुरू हो चुका है और यह ट्रायल इंसानी आबादी पर हो रहा है। इसी बीच फिर वर्चुअल सुनवाई के दौरान जूही चावला (Juhi Chawla) की एक और फिल्म की गाने को गुनगुनाते हुए आवाज आई।

इसके बाद कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस शख्स की पहचान कर इसके खिलाफ क्यों ना कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की जाए? कोर्ट ने कहा कि इसका नोटिस जारी किया जा रहा है।

नाराजगी व्यक्त करते हुए कोर्ट ने कहा कि जब गंभीर मसले पर सुनवाई चल रही है तो जिस तरह का वकील का रवैया सामने आया है, ऐसे में उस वकील के खिलाफ शो काउज नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस के आईटी सेल से कहा कि यह पता लगाया जाए कि कौन वकील है जो गाना गुनगुना रहा है।


You may have missed