बड़ा सड़क हादसा: सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में दो युवकों की मौत
Uncontrolled car collided with a tree on the side of the road:
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव-कवर्धा रोड पर सिंगारपुर-ठेलकाडीह के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थानांतर्गत आज सुबह करीब 7 बजे सिंगारपुर-ठेलकाडीह के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसमें सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कार से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम व कहां के रहने वाले थे इसका पता नहीं चल पाया है।

