BIG NEWS : रायपुर के इस बड़े अस्पताल में हुई महिला की मौत तो फोन बंद कर भागा पति
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद उसका पति शव छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल भी बंद है।


अब दो दिन से महिला का शव लावारिस हालत में शव मरचुरी में रखा गया है। अब शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। पति ने अस्पताल में अपना और मृतका का नाम भी फर्जी लिखाया है। घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है।
पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि डीकेएस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, महिला को 27 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 31 मई को महिला की मौत हो गई है।
लेकिन महिला के मौत के बाद उसका पति शव लेने अस्पताल ही नहीं पहुंचा है। और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिछले 2 दिनों से मृत महिला का शव मरच्यूरी में लावारिस हालत में पड़ा है। इस मामले में फरार पति की पतासाजी की जा रही है।

