August 27, 2026

BIG NEWS : बटवारा नही मिलने पर छोटे भाई की कर दी हथौड़े से मारकर हत्या

BATWARA

रायपुर। मॉ की मौत के बाद खाते में जमा 70 रुपये में हिस्सा नही हिस्सा नही मिलने पर आरोपी ने कर दी अपने छोटे भाई की हथौड़े से मारकर हत्या कर दिया। घटना की सुचना पर कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढाबा कुम्हारी निवासी श्रीमती रेशमी यादव 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़ता के सांस के खाते में जमीन बेचने के बाद 70 हजार रुपये जमा है एवं उसकी सांस का दो वर्ष पूर्व देहान्ह हो गया है। जमा रुपये आपस में बराबर बाटने को लेकर उसके जेठ व पति में कई बार विवाद हो चुका था। पीडि़ता का पति का कहना था कि वह अपनी मॉ का क्रियाक्रम किया जिसमें उसका 50 हजार रुपये खर्च हुए है वह रकम काटने के बाद ही बटवारा हो।

1 जून को इसी बात को लेकर फिर दोनों भाईयों में विवाद हुआ जिसके कुछ देर बात रात 8 बजे जेठ लोकेश यादव 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने लगा। जिसके बाद उसकी जेठानी भागकर बच्चों के साथ उसके कमरे में घूस गई। जिसे बाहर निकालने कहकर आरोपी लोहे का हथौड़ा (घन) लेकर कमरे के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगा।

इस पर खाना खा रहे पीडि़ता का पति रवि यादव ने अपनी भाभी को बाहर निकलने बोला तभी लोहे के हथौड़े से आरोपी ने हत्या करने की नियत से रवि के सिर पर तीन बार प्रहार किया। इस पर उसका पति लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया व उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


You may have missed