April 21, 2026

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास..फतह की माउंट एवरेस्ट

IMG_20210603_082238

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) की बेटी नैना सिंह धाकड़ (Naina Singh Dhakad) ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट (mount everest) और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (Mount Lhotse) पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं।


पढ़िए पूरी खबर:
नैना बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 10 किलोमीटर स्थित एक्टागुड़ा गांव की रहने वाली हैं। बस्तर गर्ल नैना 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। नैना ने 1 जून को यह उपलब्धि हासिल की है। नैना सिंह धाकड़ (Naina Singh Dhakad) इस अनोखे कारनामे पर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से नैना को बधाइयां दी जा रही हैं।

बता दें कि विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर है। वहीं, के2 और कंचनजंगा के बाद विश्व का चौथे नंबर का पर्वत शिखर माउंट ल्होत्से है। माउंट ल्होत्से की ऊंचाई 8516 मीटर है।


You may have missed