June 3, 2026

ब्रे़किंग : रायपुर के मरीन ड्राइव में तैरती मिली एक और युवक की लाश

mdd

Dead body of a young man found floating in Marine Drive pond of Raipur:

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव तालाब (Marine Drive pond of Raipur) में शनिवार को एक और युवक की लाश मिली है। तेलीबांधा तालाब में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तैरती हुई लाश देखकर जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बता दें कि तेलीबांधा तालाब में एक सप्ताह में यह दूसरी लाश मिली है। इससे पहले सोमवार को तेलीबांधा इलाके के एक शख्स ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के महज पांच दिन बाद दूसरी लाश मिलने से लोगों में जबरदस्त खौफ है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गीतांजलि नगर निवासी आशीष नागरिया के रूप में हुई। युवक कल शाम चार बजे से गायब था। किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई है। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है।


You may have missed