April 19, 2026

प्रेमी की शादी कही और पक्की होने पर प्रेमिका ने फिनायल पीकर दी जान

maut

उज्जैन। प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का लालच देकर एक युवती का देह शोषण करने का मामला उजागर हुआ है। मोबाइल और इंटरनेट के जमाने में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ गई हैं। युवक-युवती परिजनों की सलाह को दरकिनार करते हैं जो आने वाले समय में इनके लिए मुसीबत बन जाता है। इस प्रकार की कई घटनाएं हो गई हैं लेकिन इसके बाद भी युवा पीढ़ी सबक नहीं लेते हैं।


सोलह सागर के सामने इंदिरा नगर में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उसकी अभिषेक चौहान पिता कैलाश चौहान 22 वर्ष निवासी मंगल नगर के साथ दोस्ती हुई थी। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने नागदा में रहने वाली दादी के घर भेज दिया। इस समय युवती दसवीं कक्षा में पढ़ती थी और अभिषेक से फोन पर संपर्क में थी। अभिषेक नागदा में युवती से मिलने जाने लगा और उन्हें उज्जैन लाकर बेगमबाग क्षेत्र स्थित मकान में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया।

युवती जब 12वीं कक्षा में आई तो वापस अपने माता-पिता के घर लौट आई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। लॉकडाउन के 15 दिन पहले अभिषेक चौहान युवती को बालाजी होटल में ले गया वहां भी दुष्कर्म किया। एक जून को अभिषेक ने मोबाइल पर युवती को मैसेज किया कि मेरी शादी पक्की हो गई है अब तुमसे शादी नहीं कर सकता। युवती ने मैसेज पढऩे के बाद फिनायल पी लिया। हालात बिगडऩे पर उसकी मां व दादी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिनमगंज मंडी पुलिस और तहसीलदार बयान लेने पहुंचे जिसमें युवती ने अभिषेक चौहान द्वारा विगत तीन वर्षों में किए गये।


You may have missed