अनुष्का शर्मा ने लंदन से ऐसी कौन सी तस्वीर शेयर की जिसमे फैंस के अलावा सेलेब्स भी कर रहे ये कमेंट जानिए
Anushka Sharma shared a new picture from Southampton England:
नई दिल्लीः अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने शनिवार को इंग्लैंड के साउथेम्प्टन से एक नई तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ इंग्लैंड में हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) मुकाबले के लिए पहुंचे हैं। अनुष्का ने तस्वीर को कैप्शन के साथ शेयर किया है। वे लिखती हैं, ‘कुछ समय के लिए विराट को ‘काम घर न लाएं’ से छूट मिल गई है।’



फैंस के अलावा सेलेब्स ने अनुष्का की इस प्यारी फोटो पर जमकर कमेंट किए हैं। बुधवार को अनुष्का को विराट और अपनी बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट जाते हुए देखा गया था। फोटो से जाहिर था कि अनुष्का ने वामिका को ग्रे बेबी कैरियर में अपने साथ रखा हुआ था| अनुष्का और विराट दोनों ही मास्क लगाए नजर आए थे।

