BREAKING : रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में मिली एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
रायपुर: राजधानी रायपुर (Raipur) से इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की यहां के रेलवे स्टेशन (railway station) के पार्किंग में एक युवक की लाश (Dead body) संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है।



बताया जा रहा है कि लाश तीन से चार दिन पुरानी है और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। चोट के निशान को देखते हुए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर लाश फेंक दी है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त करने में जुट गई है।

