June 3, 2026

कोरोना ब्रेकिंग: CG में फिर बढ़े कोरोना के आंकड़े.. देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक आज प्रदेश में 1,285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 3,119 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। और 26 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

दुर्ग से 35, राजनांदगांव से 26, बालोद से 22, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 15, रायपुर से 119, धमतरी से 47, बलौदा बाजार से 58, महासमुंद से 48, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 22, रायगढ़ से 62, कोरबा से 48, जांजगीर- चाम्पा से 70, मुंगेली से 6, जीपीएम से 6, सरगुजा से 81, कोरिया से 65, सूरजपुर से 61, बलरामपुर से 48, जशपुर से 94, बस्तर से 85, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 32, सुकमा से 53, कांकेर से 25, नारायणपुर से 28, बीजापुर से 39, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है।


You may have missed