June 4, 2026

बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी ने शुरू की नई पहल दवा भी दुआ भी

SUNIL

Bollywood actor Suniel Shetty started a new initiative Dawa Bhi Dua Bhi:

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने कोरोना संकट के समय ने एक नई पहल दवा भी दुआ भी शुरू की है जिसके तहत जरूरतमंद मरीजों तक मुफ्त में सही दवाइयां पहुंचेंगी।


बॉलीवुड के कई स्टार्स कोरोना संकट के समय लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए हैं। सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने जरूरतमंद लोगों के लिए नई पहल शुरू की है। सुनील (Sunil Shetty) की नई पहल का नाम दवा भी दुआ भी है। जिसके द्वारा जरूरतमंद लोगों तक सही दवाइयां पहुंचेगी। सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी नई पहल दवा भी दुआ भी के बारे में लोगों को बताया है।

वीडियो में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने कहा, एक कम्युनिटी से बड़ी कोई ताकत नहीं है, बदलाव लाने की जो खोज रही है कि उसे क्या चाहिए। मैं दवा भी दुआ भी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, यह एक पहल है जो बीडीआर फार्मा और मेरी टीम एफटीसी टैलेंट ने शुरू की है। 

हम इससे ये कंफर्म करेंगे कि सही दवाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। यह बहुत कठिन समय है। आज सभी को प्रार्थना और दवा की समान आवश्यकता है। मैं सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), बीडीआर फार्मास्युटिकल्स के कोलैबरेशन से एक नई पहल दवा भी दुआ भी शुरू कर रहा हूं।


You may have missed