श्रीलंका के खिलाफ भारत की सफेद गेंद की श्रृंखला 13 जुलाई से होगी शुरू


नई दिल्ली। भारत की बी क्रिकेट टीम 13 से 25 जुलाई के बीच श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी-20 (T20) मुकाबले खेलेगी। सीरीज के ब्रॉडकास्टर सोनी ने इसकी घोषणा की है। सोनी स्पोर्ट्स ने सीरीज के शैड्यूल के साथ ट्वीट करते हुए कहा, भारतीय टीम ‘जीतने की जिद्द’ प्रण के साथ श्रीलंका से टकराएगी। तीन वनडे मुकाबले 13, 16 और 18 जुलाई, जबकि तीन टी-20 मैच 21, 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे।
दोनों टीमों के बीच सीमित ओवर क्रिकेट के लिए फिलहाल आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है। भारतीय चयनकर्ताओं की ओर से नियमित खिलाडिय़ों की गैर मौजूदगी में सफेद गेंद श्रृंखला के लिए कई नए खिलाडिय़ों को चुनने की उम्मीद है। विराट कोहली सहित कई सीनियर खिलाड़ी 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पहले से ही ब्रिटेन में हैं।

