April 19, 2026

Kareena Kapoor : फिल्म में ‘सीता’ के रोल के लिए करीना की मोटी फीस से मेकर्स के छूटे पसीने

sitaa2

Bollywood actress Kareena Kapoor will play the role of Sita in the film Ramayana:

करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) भले ही आज दो बच्चों की मां हों, लेकिन एक्टिंग में वह आज भी बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं. करीना ने अपने करियर में कई अलग अलग तरीके की फिल्में की हैं. शादी के बाद भी लगातार एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ता रही हैं. हाल ही में खबर सामने आई है कि फिल्म सीता के मेकर्स ने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को साइन करने का फैसला लिया है, लेकिन अब ये नाम भी अधर में लटकता दिख रहा है.


महाकाव्य रामायण (Ramayana) पर आधारित सीता (Sita) पर एक फिल्म बनने जा रही है, इस फिल्म में सीता माता के त्याग बलिदान को दिखाया जाएगा. जब से फिल्म बनने की बात सामने आई है. फिल्म के लिए कई एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं, अब इस लिस्ट में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी शामिल हो गए हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी आदि करीना को पसंद आई है लेकिन बात करीना की फीस पर आकर रूकती दिख रही है.

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने फिल्म में सीता के रोल में के लिए12 करोड़ के आस पा की मोटी रकम मांगी है. खबर के अनुसार करीना के पास इस समय वीरे दी वेडिंग 2 और हंसल मेहता की फिल्म है. ऐसे में इन फिल्मों से करीना को समय निकालकर ही इस फिल्म की शूटिंग भी समय से करनी होगी, इस फिल्म को करीना को 8 से 10 महीने देनेहोंगे. शायद यही कारण है कि करीना ने 10 करोड़ से भी ज्यादा की रकम मेकर्स से मांगी है. हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि करीना मे 12 करोड़ की रकम की मांग की है.

इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में रावण के रोल में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. अगर ये दोनों फिल्म के लिए हां कर देते हैं तो फैंस के लिए खुशी की बात होगी. हालांकि इससे पहले सीता के रोल के दीपिका पादुकोण का नाम लगातार सामने आता रहा है. फैंस भी दीपिका के नाम से काफी खुश थे. ऐसे में अब करीना की इस फीस की डिमांड के बाद हो सकता है कि मेकर्स दीपिका या किसी नए चेहरे को अब सीता के रोल का मौका दें.

वहीं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को फैंस ने आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज फिल्म में देखा था. फिल्म पर्दे पर सफल रही थी. अब करीना जल्द आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाली हैं.


You may have missed