April 19, 2026

कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में आज 1858 लोगों ने जीती कोरोना से जंग और 14 मरीजों ने हारी जंग..देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 1034 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है और 1,858 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 14 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

रायपुर में आज सबसे ज्यादा 113 नये मरीज मिले हैं, वहीं सुकमा में 81, बीजापुर में 76, बस्तर में 64, सूरजपुर में 54, जांजगीर में 65, रायगढ़ में 56 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 34, राजनांदगांव से 13, बालोद से 27, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 9, धमतरी से 26, बलौदा बाजार से 47, महासमुंद से 24, गरियाबंद से 17, बिलासपुर से 16, कोरबा से 35, मुंगेली से 08, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 07, सरगुजा से 48, कोरिया से 54, सूरजपुर से 35,कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 28, कांकेर से 24, नारायणपुर से 12, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है।


You may have missed