Sushant Singh Rajput : सुशांत सिंह राजपूत के पिता को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया झटका, फिल्मों पर रोक की याचिका खारिज
Delhi High Court dismisses the plea of Sushant Singh Rajput's father:
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को पूरा एक साल होने वाला है। अभी तक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)की मौत के केस में जांच कर रही सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। सुशांत (Sushant)का परिवार अभी भी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) के पिता की एक याचिका को खारिज कर दिया है।


सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)के पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए यह मांग की थी कि सुशांत (Sushant)के नाम या उनसे जुड़ी किसी भी कहानी पर किसी को भी फिल्म बनाने की इजाजत नहीं हो। हालांकि कोर्ट ने सुशांत (Sushant)के पिता की फिल्म बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली इस याचिका को खारिज कर दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)की जिंदगी पर 2 फिल्में बनाए जाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने इन फिल्मों के मेकर्स को नोटिस दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा है कि अब इन फिल्मों के बनने का रास्ता साफ हो चुका है। ये दोनों ही फिल्में सुशांत (Sushant)की बायॉपिक नहीं हैं केवल उनकी जिंदगी और घटनाओं से प्रेरित हैं।

