चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दंपति व उनके बच्चे
कोंडागांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर क्षेत्र कोर्राप्लाट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। राहत की बात है कि कार सवार दंपति व उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। अचानक हुई इस घटना से लगभग 15 मिनट में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया।


हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर पंचायत की टीम व फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचे। टीम ने पानी टैंकर के माध्यम से आग को बुझाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुका था।
जानकारी के अनुसार, कार मालिक कांकेर निवासी विजय जैन अपनी पत्नी व बच्चे के साथ 10 जून को अपने ससुराल फरसगांव ब्लाक के ग्राम फुपगांव जा रहे थे। इसी बीच अचानक फरसगांव नगर के कोर्राप्लाट के पास पहुंचते ही कार के सामने इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ. देखते ही देखते कार में आग लग गई।

