April 30, 2026

बारिश ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक..आगामी 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना

badal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी समेत कई जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलजमाव हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। केरल में मानसून लेट होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में मानसून ने तय समय से पांच दिन पहले ही दस्तक दे दी है।


मानसून तेलंगाना के रास्ते कोंटा और सुकमा होते हुए छत्तीसगढ़ में एंट्री की है। उत्तर पश्चिम की ओर से आ रहे मानसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटे के लिए येलो और 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग जिले में कई जगहों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। राजिम में महानदी एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। धमतरी, लोरमी में बारिश की वजह से फिजा में ठंडकता घुल गई।


You may have missed