Raipur News : बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने बारी-बारी नाबालिग से किया दुष्कर्म..ऐसे दिया घटना को अंजाम
रायपुर। राजधानी रायपुर से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यहां 16 वर्षीय नाबालिग के साथ नशीले पदार्थ खिलाकर बॉयफ्रेंड समेत 4 लोगो ने गैंगरेप किया है। अपने नाबालिग बॉयफ्रेंड के साथ घूमने जाने के बाद बॉयफ्रेंड के घर मे ले जाकर बॉयफ्रेंड समेत बाकी नाबालिगों ने इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने गैंग रेप सहित बलात्कार व पास्को एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



