Video Viral : महिला ने टॉयलेट के कमोड में बनाया नाश्ता और जूस, फिर दोस्तों को खिलाया
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।


इस वायरल वीडियो में, महिला पहले कैंडी और आइसक्रीम के साथ अपने टॉयलेट बोल को भरती है और फिर फ्लश कम्पार्टमेंट में फैन्टा, स्प्राइट, फलों के रस जैसे ड्रिंक को मिला देती है।
इसके बाद वह फ्लश को खींचती है, जिससे पार्टी के लिए तैयार हो रहा ड्रिंक टॉयलेट बोल में मिक्स्ड हो जाता है फिर वह इसमें कुछ मीठा मिलाकर इसे मेहमानों को सर्व करती है।
https://twitter.com/curlyixing/status/1385244507713777667?s=19
इतना ही नहीं वह खुद भी बीच बीच में इसे चख लेती है और इसका स्वाद लेती है। महिला इसमें ड्रिंक भी डालती है और फिर इसके बाद कुछ स्वीट भी डालती है। इस पूरे मिक्चर को महिला एक चम्मच से मिक्स भी करती नजर आ रही है।
हालांकि वीडियो में यह जरूर दिख रहा है कि जिस कमोड पर महिला यह सब तैयार कर रही है वह एकदम साफ़ सुथरा नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वह एकदम नया है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 67 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जहां लोग इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत भद्दा है’। वहीं एक अन्य ने इसे मौलिक रूप से बुरा बताया। वीडियो को 30 हजार से अधिक बार रिट्वीट भी किया जा चुका है।

