बड़ी कार्यवाही : तेंदुआ की खाल के साथ पकड़ा गया एक युवक
धमतरी: वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि विधाभूषण गोड देवभारन रायघर ओडिशा का रहने वाला युवक गाड़ी टीवीएस ntroq क्रमांक सीजी 05-एके-7728 में तेंदुए की खाल बोरी में बंद कर बेचने ओडिशा से आया है। जिस पर मुखबिर की सूचना मिलने पर मारीगांव मैनपुर तिराहा के पास युवक को रोककर तलाशी ली गई जिसमें युवक के पास से तेंदुए की खाल कीमत लगभग 55000 रुपए बरामद किया गया है।


एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि उड़ीसा की ओर से विधाभूषण तेंदुए की खाल लेकर यहां बेचने की फिराक से आया था। जिस पर बोराई पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास से तेंदुआ की खाल बरामद की गई है फिलहाल बोराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

