April 19, 2026

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: करोड़ो रूपए के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

20210530_161148

महासमुंद। नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जिले के कोमाखान इलाके से 2 करोड़ 20 लाख का गांजा पकड़ा है। माल के साथ 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


पढ़िए पूरी खबर–
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ट्रक में कटहल के पीछे करोड़ो का गांजा छुपाकर ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रक से 11 क्विंटल गांजा, कीमत लगभग 2 करोड़ 20 लाख रूपए है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों ने अपना नाम देवेंद्र सिंह पिता रमन सिंह उम्र 30 वर्ष जिला अलीगढ़ और गुड्डू पिता बलबीर सिंह जाटव उम्र 25 वर्ष जिला अलीगढ़ यूपी बताया।

पुलिस ने आरोपियों से गांजा के साथ ट्रक क्रमांक यूपी 81 सीटी 3412 कीमती 8 लाख रूपए, 2 नग मोबाइल कीमती 10000 रूपए, और नगदी रकम 20000 रूपए बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20बी के तहत कार्यवाई कर गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


You may have missed