April 17, 2026

देह व्यापार: देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़.. वेबसाइट के ज़रिये बुक होती थी लड़कियां

dehh

देहरादून। एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। दरअसल उत्तराखंड में देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एक होटल में छापा मारा गया और वहां से गिरफ्तार की गई दो युवतियों की निशानदेही पर कार्रवाई की गई, यहां एक किराये के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस पूरे गिरोह के कुल 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पढ़िए पूरी खबर–
पुलिस ने बताया कि इन लोगों में एक विदेशी महिला भी शामिल है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई एसओजी और मानव तस्करी निरोधी इकाई ने की है।

गिरफ्तार किए गए सभी 7 लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, इन आरोपियों के पास से कुछ कैश समेत चार मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए हैं, पुलिस ने बताया कि पूरा धंधा एक वेबसाइट के ज़रिये चलाया जा रहा था।

गिरफ्तार की गई एक महिला ने पुलिस को बताया कि रैकेट में शामिल युवकों का काम यह था कि वो दिल्ली, गाज़ियाबाद जैसे इलाकों में लड़कियों से संपर्क करते थे और वेश्वावृत्ति के लिए देहरादून लाते थे, कीमत होती थी कमाई का आधा हिस्सा, लड़कियों को एक वेबसाइट के ज़रिये बुक किया जाता था।

बताया गया कि वेबसाइट पर संपर्क नंबर अपलोड किए जाते थे और ग्राहकों के कॉल या मैसेज आने पर डील फिक्स होती थी और लड़कियों को उनके बताए पतों पर भेजा जाता था।


You may have missed