April 20, 2026

ICC ने किया टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की ईनाम राशि का ऐलान

IMG-20210615-WA0008

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद- आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता और उपविजेता टीम के लिए पुरस्कािर राशि की घोषणा की है। भारत और न्यूलजीलैंड के बीच होने फाइनल की विजेता टीम को लगभग 12 करोड़ रुपये और आई सी सी टेस्ट चैंपियनशिप का प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा। उपविजेता को करीब छह करोड़ रुपये दिए जाएंगे। दोनों देशों के बीच फाइनल मैच साउथम्पटन में 18 जून से खेला जाएगा।


आई सी सी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे स्था न पर रहने वाली टीम को 3 करोड़ 38 लाख रूपये मिलेंगे। चौथे स्‍थान पर रहने वाली की टीम को पुरस्कार के रूप में दो करोड़ 62 लाख रूपये दिए जाएंगे। पांचवी टीम को डेढ़ करोड़ रूपये तथा बाकी चार टीमों को 75-75 लाख रूपये मिलेंगे। फाइनल मैच ड्रॉ होने या टाई होने की स्थिति में पहले और दूसरे स्थापन के लिए निर्धारित पुरस्काचर राशि दोनों टीमों में बांट दी जाएगी और प्रतीक चिन्हक दोनों टीमें चैंपियन रहने तक अपने पास रखेंगी।


You may have missed