रायपुर में अब रविवार को भी अनलॉक को लेकर जारी हो सकता है नई गाइडलाइन!
रायपुर: रायपुर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संक्रमण कम होने से रविवार को भी सिटी खुल सकते है। ऐसा संकेत अब मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों से कोरोना के संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है।


वहीं कई जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगातार संक्रमण में आ रही कमी के बाद जिला प्रशासन अब रविवार को भी दुकानों को खोलने की तैयारी में है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन में रविवार को भी सरकार अनलॉक करने का फैसला ले सकती है। इसके अलावा मॉल, जिम, रेस्टोरेंट खोलने को भी मंजूरी मिल सकती है।

