October 14, 2026

रायपुर में दुष्कर्म: परिचित ने पानी पीने के बहाने घर में अकेली मासूम से किया दुष्कर्म

du

रायपुर। घर में अकेली देखकर परिचित ने पानी पीने के बहाने 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार देवपुरी टिकरापारा निवासी प्रार्थिया 31 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह देवपुरी में काम करती है वहीं बी.गणेश राव 35 वर्ष पिता रघुनाथ राव भी साथ में काम करता है इसके चलते उसकी उससे पहचान है। 11 अप्रैल 2021 को बी.गणेश राव प्रार्थिया की बेटी 12 वर्ष को घर में अकेली देखकर पीने के लिए पानी मांगने के बहाने अपने घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत 16 जून को थाने में दर्ज करायी गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट व धारा 376 के तहत अपराध कायम कर लिया है।


You may have missed