May 1, 2026

गंगा में बहते लकड़ी के बक्से में मिली मासूम बच्ची, साथ में जन्म कुंडली और देवी-देवताओं की फोटो भी

IMG-20210616-WA0010

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) में मंगलवार के दिन यहां गंगा से एक नवजात बच्ची बॉक्स में बंद मिली। नदी किनारे रह रहे नाविक को गंगा में एक बॉक्स तैरता दिखाई दिया. जब उसने वो बॉक्स खोला तो वो हैरान रह गया क्योंकि उसमें एक नवजात बच्ची थी।


उस बॉक्स में बच्ची के साथ एक जन्म कुंडली भी रखी हुई थी। साथ ही बॉक्स में कई देवी-देवताओं के फोटो लगे हुए थे। नदी से बच्ची की मिलने की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस वहां पहुंची और बच्ची को आशा ज्योति केंद्र ले गई है. बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

शाम को नदी में तैरता दिखा था बॉक्स
ददरी घाट पर रह रहे नाविक गुल्लू चौधरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उन्हें नदी के किनारे लकड़ी का बॉक्स तैरता हुआ मिला. जब उस बॉक्स के पास गए तो उसमें से एक बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी. उसने बताया कि वहां घाट पर और भी लोग मौजूद थे. जो बच्चे की रोने की आवाज सुनकर बॉक्स के पास आ गए. जब सभी लोगों ने बॉक्स खोलकर देखा तो सब लोग दंग रह गए. क्योंकि बॉक्स के अंदर एक छोटी सी बच्ची चुनरी में लिपटी हुई थी.

बॉक्स में मिली जन्म कुंडली
बॉक्स में बच्ची के साथ उसकी जन्मकुंडली भी रखी हुई थी . इस जन्म कुंडली में बच्ची का नाम गंगा लिखा हुआ था. कुंडली में बच्ची का जन्म 25 मई लिखा हुआ था. यानी बच्ची सिर्फ अभी तीन हफ्ते की है. बच्ची को नाविक अपने घर ले गया. नाविक का परिवार बच्ची को पालना चाहता है, लेकिन स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी.


You may have missed