एक्टर मनीष पॉल के साथ काढ़ा पीते नजर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ईरानी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस के उड़े होश
छोटे पर्दे के जाने माने होस्ट और एक्टर मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने इस बात का खुलासा किया है। कुछ समय पहले ही मनीष पॉल (Maniesh Paul) केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान स्मृति ईरानी ने मनीष पॉल को चाय की जगह काढ़ा पिलाया है।


खुद मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर अपनी काढ़े वाली तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में मनीष पॉल के हाथ में काढ़ा नजर आ रहा है। वहीं स्मृति ईरानी, मनीष पॉल के साथ पोज देती नजर आ रही है। दोनों सितारे तस्वीर में मुस्कुरा रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मनीष पॉल ने लिखा, ‘एक कप काढ़ा पिलाने के लिए आपका धन्यवाद स्मृति मैम… क्या समय आ गया है। अब लोग चाय की जगह काढ़ा पीने लगे हैं। मुझे अपने घर बुलाकर मेहमाननवाजी करने के लिए आपका शुक्रिया…। नोट- मैंने मास्क केवल फोटो लेने के लिए हटाया है। आप सभी को मेरी तरफ से ढ़ेर सारा प्यार…।’
स्मृति ईरानी ने भी मनीष पॉल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मनीष पॉल की तस्वीर शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, काढ़ा युक्त चिंता मुक्त…। स्मृति ईरानी की ये पोस्ट देखकर मनीष पॉल अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाए। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मनीष पॉल ने लिखा, मुझे आपका ये अंदाज बहुत पसंद आया।

मनीष पॉल और स्मृति ईरानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस लगातार स्मृति ईरानी और मनीष पॉल की तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा पी रहे हैं। ऐसे में स्मृति ईरानी भी काढ़े के चलन को बढ़ावा दे रही हैं। बता दें कि मनीष पॉल दिल्ली के रहने वाले हैं। मनीष जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगे।

