July 21, 2026

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज सिर्फ 7 लोगों की हुई कोरोना से मौत, देखे रायपुर सहित बाकी जिलों से कोरोना के आंकड़े

coco

रायपुर। त्तीसगढ़ में आज 590 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। मरीजों की संख्या के साथ आज मौत के आंकड़े भी घटे हैं। प्रदेश में आज सिर्फ 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1027 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 10 हजार 682 रह गये हैं।


प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज बस्तर में आये हैं। बस्तर में आज 43 संक्रमित मिलेहैं, वहीं बीजापुर में 41, कोरिया में 32, सरगुजा में 30, कोरबा में 35, रायगढ़ में 27, बलौदाबाजार में 38, दुर्ग में 36 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज सिर्फ 13 नये केस आये हैं। इसके अलावा राजनांदगांव से 15, बालोद से 19, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 10, रायपुर से 13, धमतरी से 25, महासमुंद से 9, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 27, मुंगेली से 5, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 03, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से 13, जशपुर से 19, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 16, कांकेर से 7, नारायणपुर से 5, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है


You may have missed