Video : पति के पीछे चाकू लेकर दिल चीरने भागी पत्नी, पति ने हाइवे पर भागते हुए लगाई मदद की गुहार
इंटरनेट पर पति-पत्नी के प्यार-तकरार को दिखाते कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां एक बेचारा पति अपनी पत्नी के डर से भाग रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर भाग रहा है। वो रोते हुए कह रहा है कि प्लीज मुझे बचा लीजिए, मेरी बीवी मेरी जान के पीछे पड़ी है। उसका कहना है कि मैं बीवी के डर से आगरा से बाहर भाग आया हूं और आगरा हाईवे पर दौड़ रहा हूं। लेकिन ठहरिए जरा, कहानी में थोड़ा सा ट्विस्ट है। ये वीडियो यहीं खत्म नहीं होता


View this post on Instagram
शख्स ने आगे कह रहा है कि कल मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं। जिसके जवाब में मैंने कह दिया कि दिल चीर के देख लो। अब वो मेरे पीछे पड़ी हुई है कि दिल चीर के दिखाओ। इस मजेदार वीडियो को इन्स्टाग्राम पर vittyvipul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

