CG में गैंगरेप: बारात में आई दो नाबालिगों के साथ 4 युवकों ने बंधक बनाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म
Gang rape with two minor girls in Chhattisgarh:
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गैंगरेप का एक और सनसनीखेज वारदात हुआ है। बारात में आई दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 फरार है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम काराबेल बिशुनपुर का यह पूरा मामला है, जहां शादी में बारात आई 2 नाबालिग लड़कियों को 4 युवकों ने पहले बंधक बनाया इसके दोनों को जबरन शराब पिलाकर बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं इस मामलें की जानकारी देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बाद में दोनों ने अपने परिजनों को दुष्कर्म के बारे में बताया। परिजनों सीतापुर पुलिस थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।
हैवानो ने शराब पिलाते हुए किया सामूहिक दुष्कर्म-
आपको बता दें कि मामले की पुष्टि करते हुए स्वयं पीड़िता सहित सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि दोनों पीड़िता शादी में बारात के दिन काराबेल बिशुनपुर आयीं हुई थी, जिसे 4 नामजद आरोपियों में अनिल भगत,मुकेश,अखिलेश और राजेंद्र द्वारा बंधक बनाया गया। दोनों पीड़िता को शराब पिलाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। एक आरोपी अनिल भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में 3 अन्य आरोपी मुकेश, अखिलेश और राजेंद्र अभी भी फरार है जिसकी पतासाजी सीतापुर पुलिस कर रही है।

